महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को महाविद्यालय परिसर में एक विशेष प्लेसमेंट ड्राइव (Placement Drive) का आयोजन किया जा रहा है, इस प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न क्षेत्रों की हाई प्रोफाइल कंपनियां विद्यार्थियों के चयन एवं रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु सहभागिता कर रही हैं।
समय एवं स्थान :
-
दिनांक: 8 अक्टूबर 2026
-
समय: प्रातः 11:30 AM से
-
स्थान: महाविद्यालय परिसर, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय (स्वायत्त), जबलपुर
विद्यार्थियों के लिए आवश्यक निर्देश:
-
आवश्यक दस्तावेज: सभी विद्यार्थी अपना अपडेटेड सी.वी. (CV/Resume) एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों।
-
वेशभूषा: महाविद्यालय द्वारा निर्धारित गणवेश (Uniform) में आना अनिवार्य है।
-
आईडी कार्ड: महाविद्यालय का पहचान पत्र (ID Card) साथ लाना अनिवार्य है।
-
समयबद्धता: सभी छात्र-छात्राएं समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
⚠️ विशेष नोट: बिना ID कार्ड और निर्धारित गणवेश (Uniform) के प्लेसमेंट ड्राइव में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आदेशानुसार:
प्राचार्य
