+91-761-2678737 hegscjab@mp.gov.in Pachpedi, South Civil Lines, Jabalpur, Madhya Pradesh-482001

Government Science College, Jabalpur

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर

Model and Autonomous College, Old Robertson, Estd.-1836, Regd. with UGC, under 2(F) and 12(B)

Office Hours10:30 AM – 5:30 PM (Mon–Sat)
Call the College+91-761-2678737
News & Events

राष्ट्रीय वेबिनार स्मारिका का प्रकाशन: “भारतीय ज्ञान परंपरा: विज्ञान एवं मानविकी का अंतरसंबंध”

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय (स्वाशासी), जबलपुर के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार पर आधारित शोध-पुस्तिका/स्मारिका (Souvenir) का डिजिटल संस्करण आधिकारिक तौर पर वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

इस पुस्तक का मुख्य विषय “भारतीय ज्ञान परंपरा: विज्ञान एवं मानविकी का अंतरसंबंध” है, जिसे प्रतिष्ठित ISBN: 978-81-986501-7-7 के साथ प्रकाशित किया गया है। इस पुस्तिका के संपादक डॉ. राजश्री रोजलीन कपूर एवं डॉ. ज्ञानेश पाण्डेय हैं।

यह शोध-पुस्तिका राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) को बढ़ावा देने की दिशा में कॉलेज का एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक प्रयास है। इस ग्रन्थ में विभिन्न प्रतिष्ठित विद्वानों, शोधार्थियों और प्राध्यापकों द्वारा लिखे गए उच्च स्तरीय शोध-पत्र संकलित हैं, जो विज्ञान, वैदिक गणित, पर्यावरण, आयुर्वेद और मानविकी के आपसी संबंधों पर गहरा प्रकाश डालते हैं।

महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के अध्ययन व अकादमिक संदर्भ के लिए इस पूरी पुस्तक (PDF) को डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है।